Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इंस्‍टाग्राम के वीडियो भी कर सकते हैं डाउनलोड, ये है तरीका

इंस्‍टाग्राम के वीडियो भी कर सकते हैं डाउनलोड, ये है तरीका

Written by: Sachin Chaturvedi @sachinbakul Published : Jun 26, 2018 03:59 pm IST, Updated : Jun 26, 2018 03:59 pm IST

हम आपके लिए एक खास ट्रिक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इंस्‍टाग्राम का कोई भी वीडियो या फोटो को डाउनलोड कर सकते हैं।

insta- India TV Paisa

insta

नई दिल्‍ली। फोटो शेयरिंग एप इंस्‍टाग्राम युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है। सेलिब्रिटी से लेकर आम आदमी तक हर कोई अपनी लेटेस्‍ट फोटो और वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर डालता है। लेकिन इंस्‍टाग्राम के वीडियो में सबसे बड़ी खामी यह है कि आप इसे डाउनलोड नहीं कर सकते। कंपनी ने इसमें डाउनलोड का फीचर दिया ही नहीं है। लेकिन अगर आपको इंस्‍टा पर कोई वीडियो अच्‍छा लगता है और आप उसे डाउनलोड करना चाहते हैं। तो हम आपके लिए एक खास ट्रिक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इंस्‍टाग्राम का कोई भी वीडियो या फोटो को डाउनलोड कर सकते हैं।

इंटरनेट के बाजार में इसका भी एक आसान टूल मौजूद है जो आपके वीडियो को अपकी मनचा‍ही फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। इन्‍हीं में से एक टूल है डाउनलोडग्राम.कॉम। इस वेब पेज का इस्‍तेमाल कर आप आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि इसे डाउनलोड करने का तरीका क्‍या है।

इंस्‍टा के वीडियो या फोटो को डाउनलोड करने के लिए आपको पहले इंस्‍टाग्राम खोलना होगा। यहां पर आपको अपना मनपसंद वीडियो या फोटो को चुनना होगा। वीडियो के चयन के बाद आपको ऊपर की ओर दी गई तीन बिंदुओं पर टच करना होगा। बिंदु को टच करने पर आपको इसे कई विकल्‍प मिलेंगे, यहां पर आपको कॉपी लिंक ऑप्‍शन को चुनना होगा।

इसके बाद आपको डाउनलोडग्राम.कॉम वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको इंस्‍टाग्राम के लिंक का पेस्‍ट करने का विकल्‍प दिखाई देगा। आप बॉक्‍स में जैसे ही लिंक पेस्‍ट करते हैं तो आपको डाउनलोड का विकल्‍प मिलेगा। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपका मनपसंद वीडिया डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।

यहां पर आपको याद रखना होगा कि इंस्‍टाग्राम से फोटो या वीडियो डाउनलोड करते समय आपको मोबाइल वेबसाइट का लिंक ही डालना होगा। इसके अलावा आपको जो वीडिया या फोटो डाउनलोड करने को मिलेगी उसका साइज़ थोड़ा छोटा हो सकता है। साथ ही इसकी क्‍वालिटी भी घट सकती है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement