1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Refrigerators Under 15000: अगर बजट है 15000 रुपये, तो ये रेफ्रिजरेटर आपके लिए हो सकते हैं बेस्ट

Refrigerators Under 15000: अगर बजट है 15000 रुपये, तो ये रेफ्रिजरेटर आपके लिए हो सकते हैं बेस्ट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 14, 2023 11:30 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 11:30 pm IST

गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी और ठंडी चीजें खाने से मन को बड़ी शांति मिलती है। इसलिए घर में एक अच्छे फ्रिज का होना बहुत जरूरी है। अगर इन गर्मियों में आप भी एक अच्छा कूलिंग रेफ्रिजेरेटर घर लाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां कुछ विकल्प देख लीजिए।

Refrigerators Under 15000 buy in summer 2023- India TV Hindi
इन गर्मियों में घर ले आइए 15,000 की कीमत वाले ये शानदार रेफ्रिजेरेटर्स Image Source : CANVA

Refrigerators Under 15000: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में ठंडा पानी और ठंडी चीजें खाने से मन को बड़ा सुकून मिलता है। इसलिए घर में एक अच्छे फ्रिज का होना बहुत जरूरी है। अगर इन गर्मियों में आप भी एक अच्छा कूलिंग रेफ्रिजेरेटर घर लाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां कुछ विकल्प देख लीजिए। आज हम आपको 15 हजार रुपये के अंदर आने वाले कुछ शानदार रेफ्रिजेरेटर्स के बारे में बताएंगे।

LG 190 L Direct Cool Single Door Refrigerator

LG का यह शानदार रेफ्रिजेरेटर बाजार में मौजूद सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। यह कन्वेंशनल कम्प्रेशर के साथ आता है जो बैचलर्स या एक छोटे से परिवार के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें एंटी-रैट बाइट स्लीव्स, डोर बास्केट और ऐग ट्रे जैसी कुछ अच्छी सुविधाएं भी दी हुई हैं। इसकी कीमत करीब 14,000 रुपये है।

Samsung Direct Cool Single Door Refrigerator

इस रेंज में आप सैमसंग का डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रीजेरेटर भी घर लेकर आ सकते हैं। यह 192 लीटर की कैपेसिटी के साथ आने वाला रेफ्रिजेरेटर है, जो 3-4 लोगों की फैमिली के लिए अच्छा ऑप्शन है। बिना फ्लक्चुएशन के कूलिंग देने वाला यह शानदार रेफ्रिजेरेटर क्रोम हैंडल डोर के साथ आता है। इस फ्रिज की कीमत करीब 13,000 रुपये है।

Godrej Direct Cool Single Door Refrigerator

इस बजट में आप गोदरेज डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजेरेटर भी खरीद सकते हैं। गोदरेज का यह रेफ्रिजेरेटर एडवांस इनवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। आप इसे होम इनवर्टर पर भी एक्टिव रख सकते हैं। फल और सब्जियों के लिए इसमें 20 लीटर का शानदार स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। इसके एयर डक्ट पर सिल्वर आयन और गैसकेट में एंटीमाइक्रोबियल रिजेस्टेंस दिया गया है, जो इसे किटाणाओं से बचाता है। इसकी कीमत करीब 14,000 रुपये है।

Whirlpool Direct-Cool Single Door Refrigerator

इन गर्मियों में आप वर्लपूल का डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजेरेटर भी अपने घर लेकर आ सकते हैं। शानदार कूलिंग देने वाला यह रेफ्रिजेरेटर इंसुलेटिड कैपिलरी टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस फ्रिज में बिजली जाने पर भी 9 घंटे तक कूलिंग करने की क्षमता है। फल और सब्जियों को रखने के लिए भी इसमें पर्याप्त स्पेस दिया गया है। इस फ्रिज की कीमत करीब साढ़े 13 हजार रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा