1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जानिए कौन सी डिजिटल पेमेंट कंपनी क्रेडिट कार्ड से रेंट पे करने का दे रही है मौका

जानिए कौन सी डिजिटल पेमेंट कंपनी क्रेडिट कार्ड से रेंट पे करने का दे रही है मौका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 07, 2023 03:59 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 03:59 pm IST

देश में कई कंपनियों ने क्रेडिट कार्ड के जरिए किराया चुकाने की सुविधा शुरू कर दी है। आज बाजार में CRED, नो ब्रोकर, Payzapp, RedGirraffe और Paytm जैसे कई मोबाइल ऐप हैं, जिनके जरिए आप क्रेडिट कार्ड से अपने किराए का भुगतान कर सकते हैं।

Credit Card- India TV Hindi
क्रेडिट कार्ड से कैसे करें किराये का भुगतान Image Source : CANVA

Credit Card: इन दिनों हम सभी ने अधिकतर लोगों को पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते देखा है। शॉपिंग से लेकर फ्लाइट टिकट बहुत करने तक हर जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल होता है। अब देश में कई कंपनियों ने क्रेडिट कार्ड के जरिए किराया चुकाने की सुविधा शुरू कर दी है। आज बाजार में CRED, नो ब्रोकर, Payzapp, RedGirraffe और Paytm जैसे कई मोबाइल ऐप हैं, जिनके जरिए आप क्रेडिट कार्ड से अपने किराए का भुगतान कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि आप डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe के माध्यम से अपने क्रेडिट कार्ड से मकान का किराया चुका सकते हैं? आज हम इसी के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं।

फोनपे ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड से किराए का भुगतान करने पर 2 परसेंट एडिशनल चार्ज किया जाएगा, लेकिन आपको कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलते हैं। यानी 10,000 रुपये किराया चुकाने के लिए आपको 10,200 रुपये चुकाने होंगे। साथ ही, यूपीआई के माध्यम से किराया भुगतान के लिए कोई एडिशनल चार्ज नहीं है।

आइए आपको बताते हैं कि फोनपे के माध्यम से आप कैसे पेमेंट कर सकते हैं-

  • सबसे पहले PhonePe ऐप खोलें और Recharge and Pay Bills सेक्शन में See All पर क्लिक करें।
  • रेंट पेमेंट पर क्लिक करने के बाद आपको चार ऑप्शन दिखाई देंगे- हाउस/शॉप रेंट, सोसाइटी मेंटेनेंस, ब्रोकर पेमेंट और प्रॉपर्टी डिपॉजिट।
  • हाउस/शॉप के किराए पर क्लिक करने के बाद बैंक अकाउंट डिटेल्स या मकान मालिक की यूपीआई आईडी दर्ज करें।
  • फिर किराये की राशि दर्ज करें।
  • अब भुगतान मोड के रूप में क्रेडिट कार्ड को सेलेक्ट कर दें।
  • किराए की राशि मकान मालिक के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

क्रेडिट कार्ड से किराए का भुगतान करने के लाभ

  • अब जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने के क्या क्या फायदे हैं।
  • आप क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल करके अपना कैश बचा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड भुगतान आमतौर पर 45-50 दिनों के बाद प्रोसेस होते हैं। इस तरह आप किराए के पैसे को कहीं निवेश कर सकते हैं और कुछ कमा सकते हैं।
  • आप क्रेडिट कार्ड लेनदेन को ईएमआई में बदल सकते हैं। इसका मतलब है कि आप ईएमआई के जरिए भी किराए का भुगतान कर सकते हैं।
  • क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन पर कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलते हैं।

 आपको बता दें कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल फोन पे के अलावा अमेजन पे और पेटीएम पर कर सकते हैं, लेकिन गूगल पे पर नहीं कर सकते हैं। इसका कारण ये है कि गूगल पे का अपना वॉलेट नहीं है। ये केवल अकाउंट टू अकाउंट ट्रांसफर करता है लेकिन अन्य यूपीआई ऐप्स के पास अपना वॉलेट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा