1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lakshmi Panchami 2026: आज लक्ष्मी पंचमी के दिन जरूर करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

Lakshmi Panchami 2026: आज लक्ष्मी पंचमी के दिन जरूर करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 23, 2026 05:30 am IST,  Updated : Mar 23, 2026 05:30 am IST

Lakshmi Panchami 2026: आज लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा आज के दिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत शुभ और लाभकारी होता है।

लक्ष्मी चालीसा- India TV Hindi
लक्ष्मी चालीसा Image Source : FILE IMAGE

Lakshmi Panchami 2026: आज लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखा जा रहा है। आपको बता दें कि चैत्र शुक्ल पंचमी को श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्र के दौरान पड़ने वाली इस पंचमी पर स्कंदमाता के साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष विधान है। आज मां लक्ष्मी की पूजा साल भर समृद्धि देने वाली है। देवी मां की कृपा से व्यक्ति को धन, वैभव और सुख, सब कुछ मिलता है। आज देवी लक्ष्मी के निमित्त व्रत करने की भी परंपरा है। लक्ष्मी पंचमी के दिन पूजा-अर्चना करने के साथ ही लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है। 

लक्ष्मी चालीसा (Lakshmi Chalisa)

दोहा

मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।

मनोकामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥
सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।
ऋद्धि सिद्धि मंगलप्रदे नत शिर बारंबार॥ टेक॥

सोरठा

यही मोर अरदास, हाथ जोड़ विनती करूं।
सब विधि करौ सुवास, जय जननि जगदंबिका॥

 
॥ चौपाई ॥

सिन्धु सुता मैं सुमिरौं तोही। ज्ञान बुद्धि विद्या दो मोहि॥
तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरबहु आस हमारी॥
जै जै जगत जननि जगदम्बा। सबके तुमही हो स्वलम्बा॥
तुम ही हो घट घट के वासी। विनती यही हमारी खासी॥
जग जननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥
विनवौं नित्य तुमहिं महारानी। कृपा करौ जग जननि भवानी।
केहि विधि स्तुति करौं तिहारी। सुधि लीजै अपराध बिसारी॥
कृपा दृष्टि चितवो मम ओरी। जगत जननि विनती सुन मोरी॥
ज्ञान बुद्धि जय सुख की दाता। संकट हरो हमारी माता॥
क्षीर सिंधु जब विष्णु मथायो। चौदह रत्न सिंधु में पायो॥
चौदह रत्न में तुम सुखरासी। सेवा कियो प्रभुहिं बनि दासी॥
जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा। रूप बदल तहं सेवा कीन्हा॥
स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा। लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥
तब तुम प्रकट जनकपुर माहीं। सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥
अपनायो तोहि अन्तर्यामी। विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी॥
तुम सब प्रबल शक्ति नहिं आनी। कहं तक महिमा कहौं बखानी॥
मन क्रम वचन करै सेवकाई। मन- इच्छित वांछित फल पाई॥
तजि छल कपट और चतुराई। पूजहिं विविध भांति मन लाई॥
और हाल मैं कहौं बुझाई। जो यह पाठ करे मन लाई॥
ताको कोई कष्ट न होई। मन इच्छित फल पावै फल सोई॥
त्राहि- त्राहि जय दुःख निवारिणी। त्रिविध ताप भव बंधन हारिणि॥
जो यह चालीसा पढ़े और पढ़ावे। इसे ध्यान लगाकर सुने सुनावै॥
ताको कोई न रोग सतावै। पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै।
पुत्र हीन और सम्पत्ति हीना। अन्धा बधिर कोढ़ी अति दीना॥
विप्र बोलाय कै पाठ करावै। शंका दिल में कभी न लावै॥
पाठ करावै दिन चालीसा। ता पर कृपा करैं गौरीसा॥
सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै। कमी नहीं काहू की आवै॥
बारह मास करै जो पूजा। तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥
प्रतिदिन पाठ करै मन माहीं। उन सम कोई जग में नाहिं॥
बहु विधि क्या मैं करौं बड़ाई। लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥
करि विश्वास करैं व्रत नेमा। होय सिद्ध उपजै उर प्रेमा॥
जय जय जय लक्ष्मी महारानी। सब में व्यापित जो गुण खानी॥
तुम्हरो तेज प्रबल जग माहीं। तुम सम कोउ दयाल कहूं नाहीं॥
मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै। संकट काटि भक्ति मोहि दीजे॥
भूल चूक करी क्षमा हमारी। दर्शन दीजै दशा निहारी॥
बिन दरशन व्याकुल अधिकारी। तुमहिं अक्षत दुःख सहते भारी॥
नहिं मोहिं ज्ञान बुद्धि है तन में। सब जानत हो अपने मन में॥
रूप चतुर्भुज करके धारण। कष्ट मोर अब करहु निवारण॥
कहि प्रकार मैं करौं बड़ाई। ज्ञान बुद्धि मोहिं नहिं अधिकाई॥
रामदास अब कहाई पुकारी। करो दूर तुम विपति हमारी॥
 
दोहा
त्राहि त्राहि दुःख हारिणी हरो बेगि सब त्रास।
जयति जयति जय लक्ष्मी करो शत्रुन का नाश॥
 
रामदास धरि ध्यान नित विनय करत कर जोर।
मातु लक्ष्मी दास पर करहु दया की कोर॥

।। इति लक्ष्मी चालीसा संपूर्णम।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

 नवरात्रि के पांचवें दिन कौनसा रंग पहनना चाहिए? जानें पंचमी तिथि के दिन स्कंदमाता को क्या भोग लगाएं

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन लक्ष्मी पंचमी और श्रीराम राज्य महोत्सव का शुभ संयोग, जरूर करें ये खास उपाय, दूर होगी हर परेशानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।