अगर आप शेयर बाजार में आईपीओ के जरिये निवेश से मोटी कमाई के मौके की तलाश में हैं, तो अगस्त 2025 आपके लिए बेहद खास हो सकता है। इस महीने कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी देखने को मिल सकती है। कुछ आईपीओ पहले ही मार्केट में चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं कई नए नामों ने भी निवेशकों को उत्साहित कर दिया है। यह महीना उन लोगों के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है जो स्मार्ट निवेश से तगड़ा रिटर्न पाना चाहते हैं। आइए, हम यहां कुछ चुनिंदा आईपीओ की बात कर लेते हैं।
Related Stories
Knowledge Realty Trust IPO
नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट आईपीओ में एक खुदरा निवेशक भी आसानी से बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ 5 से 7 अगस्त 2025 तक बोली के लिए खुलेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 95 से लेकर 100 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसमें एक लॉट में 150 शेयर होंगे। इस आईपीओ का साइज 4800 करोड़ रुपये है।
Jyoti Global Plast Ltd IPO
ज्योति ग्लोबल प्लास्ट लिमिटेड आईपीओ का इश्यू डेट 4 अगस्त से 6 अगस्त 2025 है। इस आईपीओ के लिए प्राइसबैंड 62 से 66 रुपये प्रति शेयर है। इसमें एक लॉट में कम से कम ₹ 1,32,000 निवेश करने होंगे। इस आईपीओ का साइज ₹33.29 से ₹35.44 करोड़ है। इस आईपीओ में न्यूनतम लॉट साइज 2000 शेयर का है।
FlySBS Aviation IPO
फ्लाईएसबीएस एविएशन आईपीओ भी बोली के लिए 1 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक के लिए ओपन होने जा रहा है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 210 से 225 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ का साइज 95.7 से 102.53 करोड़ रुपये है। यह एक एसएमई आईपीओ है, जिसमें एक लॉट के लिए कम से कम ₹ 1,35,000 रुपये निवेश करने होंगे।
BLT Logistics Ltd IPO
बीएलटी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड आईपीओ में भी आप कमाई के लिए हाथ आजमा सकते हैं। यह आईपीओ 4 से 6 अगस्त तक बोली के लिए खुलने जा रहा है। इसमें आपको कम से कम ₹ 2,40,000 निवेश करना होगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 71 से 75 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ का साइज 9.2 से लेकर 9.7 करोड़ रुपये है।
Bhadora Industries IPO
भदौरा इंडस्ट्रीज आईपीओ भी अगस्त में आ रहा है। इसमें निवेशक 4 से 6 अगस्त तक बोली के लिए उपलब्ध होगा। इस आईपीओ का आकार 52.38 से लेकर 55.62 करोड़ रुपये है। इसमें कम से कम ₹1,23,600 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ के एक लॉट में 1200 शेयर हैं।
Parth Electricals & Engineering IPO
पार्थ इलेक्ट्रिकल्स एंड इंजीनियरिंग आईपीओ 4 से 6 अगस्त तक बोली के लिए खुलेगा। इसमें एक लॉट के लिए कम से कम ₹1,36,000 लगाने होंगे। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 160 से 170 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक लॉट में 800 शेयर होंगे। आईपीओ का साइज 46.8 से 49.72 करोड़ रुपये का होगा।