1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Turtlemint Fintech IPO: 19 जून को खुलेगा ₹883 करोड़ का आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड समेत बाकी सभी जरूरी डिटेल्स

Turtlemint Fintech IPO: 19 जून को खुलेगा ₹883 करोड़ का आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड समेत बाकी सभी जरूरी डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 16, 2026 03:23 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 03:23 pm IST

इस आईपीओ के तहत, रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम 14,896 रुपये का निवेश करना होगा।

Turtlemint Fintech ipo, ipo, Turtlemint Fintech ipo opening date, Turtlemint Fintech ipo price band,- India TV Hindi
19 जून को खुलेगा Turtlemint Fintech IPO Image Source : FREEPIK/ INDIA TV

Turtlemint Fintech IPO: डिजिटल इंश्योरेंस से जुड़ी कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स का आईपीओ शुक्रवार, 19 जून को खुलेगा। ये आईपीओ अगले हफ्ते मंगलवार, 23 जून को बंद हो जाएगा। टर्टलमिंट फिनटेक ने आज अपने आईपीओ के तहत दिए जाने वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड की घोषणा कर दी। कंपनी ने बताया कि उनके इस आईपीओ के तहत, 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 144 रुपये से 152 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। ये वित्तीय कंपनी अपने इस आईपीओ से 883 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

661 करोड़ रुपये के 4,34,68,552 फ्रेश शेयर होंगे जारी

टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स के 883 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में कुल 5,80,70,398 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इनमें 661 करोड़ रुपये के 4,34,68,552 फ्रेश शेयर होंगे। जबकि, कंपनी के प्रोमोटर्स 222 करोड़ रुपये में अपने हिस्से के 1,46,01,846 शेयर ओएफएस के जरिए जारी करेंगे।

रिटेल निवेशकों को एक लॉट में दिए जाएंगे 98 शेयर

इस आईपीओ के तहत, रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम 14,896 रुपये का निवेश करना होगा। इस निवेश में रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 98 शेयर दिए जाएंगे। रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट यानी 1274 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें कुल 1,93,648 रुपये का निवेश करना होगा।

24 जून को होगा शेयरों का अलॉटमेंट

अगले हफ्ते 23 जून को आईपीओ बंद होने के बाद, 24 जून को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 25 जून को रिफंड मिल जाएगा। इसके अलावा, जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट खाते में 25 जून को ही शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

शेयर बाजार में कब लिस्ट होगी कंपनी

ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स के शेयर सोमवार, 29 जून को घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगे। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- 

Razorpay ला सकता है 6000 करोड़ रुपये तक का IPO, SEBI के पास दाखिल किए दस्तावेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा