1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.76 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.76 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2020 10:46 am IST,  Updated : May 31, 2020 10:46 am IST

सेंसेंक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,76,014.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा। 

Indian companies, market capitalisation, HDFC Bank - India TV Hindi
7 of top 10 Indian companies add Rs 1.76 lakh crore in market capitalisation; HDFC Bank shines Image Source : PTI । FIEL PHOTO

नयी दिल्ली। सेंसेंक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,76,014.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल और इन्फोसिस की बाजार हैसियत कम हो गई।

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 61,612.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,21,660.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,487.04 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,15,029.01 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 24,733.64 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,87,407.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

समीक्षाधीलन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 21,300.4 करोड़ रुपये बढ़कर 9,28,849.39 करोड रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 16,093.85 करोड़ रुपये बढ़कर 4,83,262.07 करोड़ रुपये पर और आईटीसी की 13,644.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतेरी के साथ 2,42,710.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,143.09 करोड़ रुपये बढ़कर 2,34,192.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,149.56 करोड़ रुपये घटकर 3,01,364.99 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस को सप्ताह के दौरान 17,786.3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 7,39,801.41 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 375.34 करोड़ रुपये घटकर 2,94,453.42 करोड़ रुपये रह गई।

सप्ताह के दौरान शीर्ष दस कपंनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,751.51 अंक या 5.71 प्रतिशत चढ़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा