1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बजट से निराश हुआ बाजार, सेंसेक्स करीब 800 अंक टूटा, निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट

बजट से निराश हुआ बाजार, सेंसेक्स करीब 800 अंक टूटा, निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 01, 2020 10:09 am IST,  Updated : Feb 02, 2020 10:36 am IST

बजट से पहले शेयर बाजार में निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market
बजट के ऐलान के बाद शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में करीब 800 अंक की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं निफ्टी 200 अंक से ज्यादा गिर चुका है। बजट ऐलान के दौरान सेंसेक्स में अधिकतम 793 अंक की गिरावट देखने को मिली और इंडेक्स 40 हजार के स्तर से नीचे पहुंच गया। वहीं इस दौरान निफ्टी में 220 अंक तक गिरावट दर्ज हुई है।
 
फिलहाल बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी पर सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बजट से छूट की उम्मीद लगाए रियल्टी सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। एनएसई पर निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बैकिंग, मेटल और सरकारी कंपनियों के इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए है।
 
बाजार में गिरावट की वजह से बजट के दिन बीएसई पर सभी लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 3.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 153 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया है।​
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा