1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सुधारों की उम्मीद से भारतीय बाजार पर बढ़ा एफपीआई का भोरोसा, मार्च में किया रिकॉर्ड 57,000 करोड़ रुपए का निवेश

सुधारों की उम्मीद से भारतीय बाजार पर बढ़ा एफपीआई का भोरोसा, मार्च में किया रिकॉर्ड 57,000 करोड़ रुपए का निवेश

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 02, 2017 01:20 pm IST,  Updated : Apr 02, 2017 01:20 pm IST

FPI ने मार्च में भारतीय पूंजी बाजारों में रिकॉर्ड 57,000 करोड़ रुपए का निवेश किया। निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार साहसी कदम उठाएगी।

सुधारों की उम्मीद से भारतीय बाजार पर बढ़ा FPI का भोरोसा, मार्च में किया रिकॉर्ड 57,000 करोड़ रुपए का निवेश- India TV Hindi
सुधारों की उम्मीद से भारतीय बाजार पर बढ़ा FPI का भोरोसा, मार्च में किया रिकॉर्ड 57,000 करोड़ रुपए का निवेश

नई दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मार्च में भारतीय पूंजी बाजारों में रिकॉर्ड 57,000 करोड़ रुपए का निवेश किया। निवेशकों को उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के बाद सरकार साहसी, सुधारात्मक कदमों को तेजी से आगे बढ़ाएगी।

वित्त वर्ष 2016-17 में शेयर और ऋण बाजारों में एफपीआई का शुद्ध निवेश 49,000 करोड़ रुपए से अधिक पर पहुंच गया है। हालिया समाप्त वित्त वर्ष में एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 56,000 करोड़ रुपए का निवेश किया, जबकि उन्होंने ऋण बाजारों से 7,000 करोड़ रुपए निकाले। इस तरह उनका कुल निवेश 49,000 करोड़ रुपए रहा।

डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने मार्च में शेयरों में शुद्ध रूप से 31,327 करोड़ रुपए का निवेश किया, जबकि उन्होंने ऋण बाजारों में 25,617 करोड़ रुपए डाले। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 56,944 करोड़ रुपए या 8.7 अरब डॉलर रहा।

यह भी पढ़ें: बीते हफ्ते सोने में 80 रुपए की गिरावट दर्ज, चांदी हुई 850 रुपए किलो महंगी

वर्ष 2002 के बाद यह एफपीआई का किसी एक महीने में सबसे ऊंचा निवेश है। इससे पहले फरवरी महीने में एफपीआई ने शेयर और ऋण बाजार में 15,862 करोड़ रुपए का निवेश किया। एफपीआई ने अक्टूबर से जनवरी के दौरान भारतीय पूंजी बाजार से 80,000 करोड़ रुपए की निकासी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा