1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: रुपया नरम पड़ने से सोना 133 रुपए उछला, चांदी में भी आई 238 रुपए की तेजी

Gold Rate Today: रुपया नरम पड़ने से सोना 133 रुपए उछला, चांदी में भी आई 238 रुपए की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 27, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 05:39 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ क्रमश: 1,578 डॉलर प्रति औंस और 18.15 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Gold climbs Rs 133, silver prices jump Rs 238- India TV Hindi
Gold climbs Rs 133, silver prices jump Rs 238

नई दिल्‍ली। डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 133 रुपए उछलकर 41,292 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, पिछले कारोबारी दिवस में सोना 41,159 रुपए पर बंद हुआ था।

सोने की तरह ही चांदी भी 238 रुपए उछलकर 47,277 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो कि पिछले कारोबारी दिन में 47,039 रुपए पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपए में कमजोरी से दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 133 रुपए बढ़कर चल रहा था।

दिन के कारोबार के दौरान, रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले करीब 11 पैसे कमजोर होकर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ क्रमश: 1,578 डॉलर प्रति औंस और 18.15 डॉलर प्रति औंस पर रही। चीन में कोरोना विषाणु संकट को देखते हुए सोने में तेजी का रुख रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा