1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना खरीदने वालों के लिए महालक्ष्‍मी पूजा के दिन आई अच्‍छी खबर, सोने के साथ चांदी भी हुई सस्‍ती

सोना खरीदने वालों के लिए महालक्ष्‍मी पूजा के दिन आई अच्‍छी खबर, सोने के साथ चांदी भी हुई सस्‍ती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 28, 2021 06:31 pm IST,  Updated : Sep 28, 2021 06:31 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,743 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.37 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

Gold declines Rs 54, silver tumbles Rs 573 today 28 September citywise rate- India TV Hindi
Gold declines Rs 54, silver tumbles Rs 573 today 28 September citywise rate Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 54 रुपये की हानि के साथ 45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,134 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत आज के कारोबार में 573 रुपये की भारी गिरावट के साथ 58,961 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,534 रुपये प्रति किलो के भाव पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,743 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.37 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी बांड आय में वृद्धि होने से सोने की कीमत में कमजोरी दिखी।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 87 रुपये घटकर 45,982 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 87 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत घटकर 45,982 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 2,755 लॉट के लिए  कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.

54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,742.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 483 रुपये की गिरावट के साथ 60,151 रुपये प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 483 रुपये यानी 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,151 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 3,777 लॉट के लिए सौदे किए गए। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 1.32 प्रतिशत की हानि के साथ 22.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।

कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 81 रुपये की तेजी के साथ 5,660 रुपये प्रति बैरल हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के अक्टूबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 81 रुपये अथवा 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,660 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 14,678 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 1.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.41 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 1.02 प्रतिशत बढ़कर 80.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा