1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने का भाव 182 रुपए गिरकर हुआ 41,019 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में आई बड़ी गिरावट

Gold Rate Today: सोने का भाव 182 रुपए गिरकर हुआ 41,019 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में आई बड़ी गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 29, 2020 06:18 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 06:18 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ मजबूत होकर 1,568 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी का भाव 17.47 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Gold drops Rs 182, silver tumbles Rs 1,083- India TV Hindi
Gold drops Rs 182, silver tumbles Rs 1,083

नई दिल्ली। रुपए में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 182 रुपए टूटकर 41,019 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी। मंगलवार को सोना 41,201 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह ही चांदी की कीमत भी बुधवार को 1,083 रुपए की गिरावट के साथ 46,610 रुपए प्रति किलो रह गई, जो इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में 47,693 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोने में कल की गिरावट तथा रुपए में मजबूती आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 182 रुपए की गिरावट रही।

बुधवार को आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपए के हाजिर भाव में करीब 12 पैसे की मजबूती आई। उन्होंने कहा कि दिन के कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में तेजी को देखते हुए अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया हाजिर भाव 10 पैसे मजबूत होकर 71.21 रुपए प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ मजबूत होकर 1,568 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी का भाव 17.47 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा