1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 20 रुपए बढ़कर सोना हुआ 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी 30 रुपए हुई मजबूत

Gold rate today: 20 रुपए बढ़कर सोना हुआ 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी 30 रुपए हुई मजबूत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 03, 2018 04:12 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 04:12 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद त्योहारी सीजन की मांग के चलते शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए बढ़कर 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : GOLD PRICE

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद त्योहारी सीजन की मांग के चलते शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए बढ़कर 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। सिक्‍का निर्माताओं की मांग निकलने से चांदी भी 30 रुपए मजबूत होकर 39,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन की मांग को देखते हुए आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोने के भाव में मामूली सुधार हुआ है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख ने तेजी को थामने का प्रयास किया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में, शुक्रवार को सोना 0.06 प्रतिशत गिरकर 1,233.20 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी भी 0.03 प्रतिशत गिरकर 14.82 डॉलर प्रति औंस रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 20-20 रुपए चढ़कर 32,650 रुपए और 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को सोना 150 रुपए टूटा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,900 रुपए प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर ही रही। 

इसी प्रकार, चांदी हाजिर 30 रुपए चढ़कर 39,530 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 274 रुपए बढ़कर 38,820 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा