1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: वैश्विक रुख और आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोना हुआ थोड़ा और मजबूत, चांदी में आया सुधार

Gold rate today: वैश्विक रुख और आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोना हुआ थोड़ा और मजबूत, चांदी में आया सुधार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 23, 2018 03:23 pm IST,  Updated : Jun 23, 2018 03:23 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली से आज लगातार दूसरे दिन सोने में मजबूती रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 15 रुपए बढ़कर 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली से आज लगातार दूसरे दिन सोने में मजबूती रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 15 रुपए बढ़कर 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी 250 रुपए सुधरकर वापस 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।  

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के साथ स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से हाजिर बाजार में सोने के भाव में तेजी देखी गई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, सोना 0.16 प्रतिशत बढ़कर 1,268.90 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 0.89 प्रतिशत बढ़कर 16.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 15-15 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,600 रुपए और 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इससे पहले कल भी सोना 15 रुपए चढ़ा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर ही टिकी रही। 

चांदी हाजिर 250 रुपए बढ़कर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी 200 रुपए चढ़कर 39,795 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76,000 और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर टिके रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा