1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में नहीं थम रही गिरावट, 50 रुपए और टूटकर हुआ 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम

सोने में नहीं थम रही गिरावट, 50 रुपए और टूटकर हुआ 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 22, 2017 04:10 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 04:10 pm IST

ज्‍वेलर्स की ओर से आने वाली मांग कमजोर पड़ने से आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोना और 50 रुपए कमजोर होकर 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया।

सोने में नहीं थम रही गिरावट, 50 रुपए और टूटकर हुआ 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम- India TV Hindi
सोने में नहीं थम रही गिरावट, 50 रुपए और टूटकर हुआ 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम

नई दिल्‍ली। विदेशों में सकारात्‍मक रुख के बावजूद स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ओर से आने वाली मांग कमजोर पड़ने से आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोना और 50 रुपए कमजोर होकर 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। चांदी पर भी बिकवाली का दबाव रहा और 50 रुपए टूटकर इसका भाव भी 40,350 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।

कारोबारियों का कहना है कि घरेलू हाजिर बाजार में ज्‍वेलर्स और रिटेलर्स की मांग घटने से पीली धातु पर दबाव देखा गया लेकिन विदेशों में अच्‍छे रुख के कारण इसकी गिरावट सीमित रही। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.25 प्रतिशत बढ़कर 1283.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी भी 0.38 प्रतिशत मजबूत होकर 17 डॉलर प्रति औंस हो गई। निवेशकों द्वारा अपना धन शेयर बाजारों में लगाने से सोने-चांदी में कारोबार की मात्रा बहुत कम रही।

राष्‍ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 50-50 रुपए घटकर क्रमश: 30,400 रुपए और 30,250 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में 325 रुपए की गिरावट आ चुकी है। हालांकि गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम ही बना रहा।

सोने की तरह ही चांदी हाजिर का भाव भी आज 50 रुपए टूटकर 40,350 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। वहीं साप्‍ताहिक आपूर्ति का भाव 50 रुपए घटकर 39,345 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि, चांदी सिक्‍कों का भाव लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा अपर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा