1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्‍ती

Gold rate today: कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्‍ती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 26, 2019 06:27 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 06:27 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण स्थानीय बाजार में भी सोने में गिरावट रही।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपए टूटकर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण स्थानीय बाजार में भी सोने में गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इससे पूर्व के सत्र में एक माह के उच्च स्तर को छूने के बाद सोने में गिरावट आई है। वैश्विक शेयर बाजारों में मामूली सुधार और अमेरिकी ट्रेजरी की आय बढ़ने से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की अपील कम होने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

स्‍थानीय आभूषण कारोबारियों और फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण भी इन बहुमूल्य धातुओं की कीमत नुकसान के साथ बंद हुई। वैश्विक स्तर पर मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना 0.24 प्रतिशत टूटकर 1,319.20 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं चांदी 0.35 प्रतिशत हानि के साथ 15.56 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का दाम 50-50 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 33,170 रुपए और 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। सोमवार को सोना 170 रुपए मजबूत हुआ था। गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रहा।

सोने के साथ ही चांदी हाजिर 100 रुपए टूटकर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत मामूली तेजी के साथ 38,365 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा