1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर वैश्विक रुख की वजह से सोने-चांदी में आई गिरावट, भाव रह गया घटकर इतना

Gold rate today: कमजोर वैश्विक रुख की वजह से सोने-चांदी में आई गिरावट, भाव रह गया घटकर इतना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 18, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 04:08 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 280-280 रुपए टूटकर क्रमश: 32,830 रुपए और 32,660 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को सोना 260 रुपए टूटा था

gold price today- India TV Hindi
gold price today Image Source : GOLD PRICE TODAY

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 280 रुपए टूटकर 32,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 345 रुपए के नुकसान से 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजारों में तेजी के बीच कमजोर वैश्विक रुख तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले डॉलर की मजबूती, स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से बहुमूल्य धातुओं में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.31 प्रतिशत टूटकर 1,299.30 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 0.13 प्रतिशत के नुकसान से 15.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 280-280 रुपए टूटकर क्रमश: 32,830 रुपए और 32,660 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को सोना 260 रुपए टूटा था। आठ ग्राम की गिन्नी के भाव 26,400 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहे। 

चांदी हाजिर 345 रुपए टूटकर 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 477 रुपए के नुकसान से 37,865 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए। चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपए टूटकर 79,000 रुपए प्रति सैकड़ा तथा बिकवाल भी इतने ही नुकसान से 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा