1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से सोने के भाव में हुई गिरावट, इतने रुपये मिल रहा है सस्ता

आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से सोने के भाव में हुई गिरावट, इतने रुपये मिल रहा है सस्ता

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2019 04:41 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 04:41 pm IST

स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने और शेयर बाजार के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 33,150 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।

आभूषण कारोबारियों की...- India TV Hindi
आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से सोने के भाव में हुई गिरावट Image Source : PTI

नई दिल्ली: स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने और शेयर बाजार के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 33,150 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी 50 रुपये की बढ़त के साथ 39,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने और निवेशकों द्वारा शेयरों में निवेश बढ़ाने से पीली धातु की कीमतों में गिरावट आई। सोमवार को मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 383 अंक चढ़ा। मंगलवार को भी यह 503 अंक से अधिक की बढ़त में चल रहा था। हालांकि, कारखानों की मांग बढ़ने से चांदी में तेजी रही। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,296.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी लाभ के साथ 15.49 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100-100 रुपये टूटकर क्रमश: 33,150 रुपये ओर 32,980 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहा। चांदी हाजिर 50 रुपये की बढ़त के साथ 39,580 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 55 रुपये के नुकसान से 38,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी, सिक्का लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा