1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: सोने में आई 157 रुपए की गिरावट, चांदी भी हुई 99 रुपए सस्‍ती

Gold Price Today: सोने में आई 157 रुपए की गिरावट, चांदी भी हुई 99 रुपए सस्‍ती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 05, 2020 05:51 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 05:51 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,640 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी 17.17 डॉलर प्रति औंस के पिछले भाव पर अपरिवर्तित रही।

Gold falls Rs 157, silver prices decline Rs 99- India TV Hindi
Gold falls Rs 157, silver prices decline Rs 99

नई दिल्‍ली। बहुमूल्य धातुओं की कमजोर मांग के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 157 रुपए की गिरावट के साथ 44,250 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटी के अनुसार इससे पूर्व के कारोबार में बुधवार को सोना 44,407 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह ही चांदी भी 99 रुपए की हानि के साथ 47,517 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इसका भाव बुधवार को बाजार बंद होने के समय 47,616 रुपए था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोने में आरंभ में दिखी तेजी दिन में खत्म हो गई और 24 कैरट सोने का भाव 157 रुपए गिरा गया।

रुपए के उतार-चढ़ाव के चलते दिन में बहुमूल्य धातुओं के भावों में सीमित दायरे में घट-बढ़ दिखी। गुरुवार को भारतीय रुपए में गिरावट जारी रही। कोरोना वायरस के कारण आर्थिक सुस्ती बढ़ने की आशंकाओं के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया और पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.44 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,640 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी 17.17 डॉलर प्रति औंस के पिछले भाव पर अपरिवर्तित रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा