1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: निरंतर खरीदारी से सोने में आई दूसरे दिन भी तेजी, चांदी 690 रुपए उछली

Gold rate today: निरंतर खरीदारी से सोने में आई दूसरे दिन भी तेजी, चांदी 690 रुपए उछली

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 05, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 04:10 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से सोने के भाव में दूसरे दिन भी तेजी बनी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए बढ़कर 31,580 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से सोने के भाव में दूसरे दिन भी तेजी बनी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए बढ़कर 31,580 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 690 रुपए उछलकर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।  

कारोबारियों ने कहा कि हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की निरंतर लिवाली और वैश्विक स्तर पर बेहतर रुख से सोने में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.34 प्रतिशत बढ़कर 1,256.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 16.06 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 10-10 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,580 रुपए और 31,430 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल सोना 210 रुपए चढ़ा था। हालांकि, सीमित सौदे के बीच आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर ही टिकी रही। 

वहीं, चांदी भी सोने की राह पर नजर आई। चांदी हाजिर 690 रुपए चढ़कर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 60 रुपए गिरकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 75,000 रुपए और 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा