1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: ज्‍वैलर्स की मांग से सोने ने लिया यू-टर्न, भाव 305 रुपए बढ़कर हुआ 32,690 रुपए/10 ग्राम

Gold rate today: ज्‍वैलर्स की मांग से सोने ने लिया यू-टर्न, भाव 305 रुपए बढ़कर हुआ 32,690 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 19, 2019 04:39 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 04:39 pm IST

कारोबारियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों और खुदरा कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से धारणा को बल मिला और सोने के दाम में तेजी आई।

Gold gains Rs 305 on jewellers' buying- India TV Hindi
Gold gains Rs 305 on jewellers' buying Image Source : GOLD

नई दिल्ली। स्थानीय ज्‍वैलर्स की मांग बढ़ने से दिल्ली में सोने का भाव शुक्रवार को 305 रुपए मजबूत होकर 32,690 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी का भाव भी 204 रुपए बढ़कर 38,450 रुपए प्रति किलो के स्‍तर पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का बनाने वाली कंपनियों के उठाव बढ़ने से चांदी में तेजी आई।  

कारोबारियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों और खुदरा कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से धारणा को बल मिला और सोने के दाम में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण बंद रहा। 

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 305-305 रुपए चढ़कर क्रमश: 32,690 तथा 32,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी प्रकार, गिन्नी का भाव 100 रुपए मजबूत होकर 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर आ गया। 

वहीं चांदी तैयार का भाव 204 रुपए मजबूत होकर 38,450 रुपए किलो पर आ गया, जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 95 रुपए बढ़कर 37,230 रुपए किलो पर पहुंच गई। दूसरी तरफ चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाल 81,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा