1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने का नया भाव 31,625 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी में आई 40 रुपए/किग्रा की कमी

Gold Rate Today: सोने का नया भाव 31,625 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी में आई 40 रुपए/किग्रा की कमी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 12, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 03:45 pm IST

वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग बढ़ने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपए मजबूत होकर 31,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : GOLD PRICE

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग बढ़ने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपए मजबूत होकर 31,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर रहने से चांदी 40 रुपए गिरकर 37,910 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग आने से सोने में सुधार हुआ है। हालांकि, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के आगे खिंचने की आशंका के चलते निवेशकों के सर्राफा बाजार से दूरी बनाए रखने के कारण विदेशी बाजारों में जारी नरमी ने सोने की कीमतों में वृद्धि पर लगाम लगाया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.21 प्रतिशत गिरकर 1,195.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 175-175 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,625 रुपए और 31,475 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दिन यह 100 रुपए टूट गया था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 40 रुपए गिरकर 37,910 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 37,405 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चांदी सिक्का में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाल और सिक्का बिकवाल क्रमश: 72 हजार रुपए और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा