1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 100 रुपए घटकर 31,350 रुपए/10 ग्राम रह गया भाव

Gold Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 100 रुपए घटकर 31,350 रुपए/10 ग्राम रह गया भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 08, 2018 03:20 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 03:20 pm IST

विदेशी बाजारों के नरम संकेतों तथा स्थानीय मांग गिरने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन कमजोर हुआ अैर 100 रुपए गिरकर 31,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों के नरम संकेतों तथा स्थानीय मांग गिरने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन कमजोर हुआ अैर 100 रुपए गिरकर 31,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की बढ़ी मांग से चांदी 275 रुपए चमककर 37,775 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों की नरमी के अलावा स्थानीय हाजिर बाजार में आभूषण निर्माताओं तथा खुदरा कारोबारियों की मांग कम होने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सोना 0.28 प्रतिशत गिरकर 1,196.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए लुढ़ककर क्रमश: 31,350 रुपए और 31,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को इनमें 60 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 275 रुपए मजबूत होकर 37,775 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 140 रुपए की मजबूती के साथ 37,165 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि चांदी के सिक्के टिके रहे। सिक्का लिवाल 72 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा