1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: त्‍योहारी मांग की वजह से सोना और चमका, कमजोर रुपए से आयात करना हुआ महंगा

Gold rate today: त्‍योहारी मांग की वजह से सोना और चमका, कमजोर रुपए से आयात करना हुआ महंगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 31, 2018 05:10 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 05:10 pm IST

स्थिर वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लगातार लिवाली से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 140 रुपए और चढ़कर 31,340 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold rate- India TV Hindi
gold rate Image Source : GOLD RATE

नई दिल्ली। स्थिर वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लगातार लिवाली से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 140 रुपए और चढ़कर 31,340 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया 71 के सर्वकालिक रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने से इसका आयात भी महंगा हुआ है। हालांकि उपभोक्ता इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सीमित सौदों में चांदी 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी रही।

सर्राफा व्यवसायियों का कहना है कि वैश्विक बाजार स्थिर रहा है। वहीं त्योहारी मांग के चलते स्थानीय आभूषण निर्माताओं का उठाव बढ़ा है। इससे भी सोने में तेजी देखी गई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.60 प्रतिशत बढ़कर 1,206.80 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी का भाव 0.90 प्रतिशत बढ़कर 14.65 डॉलर प्रति औंस हो गया।

 दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 140-140 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,340 रुपए और 31,190 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। कल इसमें 120 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी। हालांकि आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,500 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहा। 

थोक बाजार में चांदी हाजिर के भाव 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहे। साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी का भाव 125 रुपए टूटकर 36,955 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 73,000 रुपए और बिकवाली भाव 74,000 रुपए पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा