1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: धीरे-धीरे सोना फ‍िर हुआ महंगा, आज बढ़े इसके इतने और दाम

Gold rate today: धीरे-धीरे सोना फ‍िर हुआ महंगा, आज बढ़े इसके इतने और दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 30, 2018 06:00 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 06:00 pm IST

मजबूत वैश्विवक रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 120 रुपए की तेजी के साथ 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विवक रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 120 रुपए की तेजी के साथ 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की छिटपुट पूछताछ के बीच चांदी 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि चालू त्योहारी मांग के लिए स्थानीय जौहरियों की लिवाली बढ़ने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,206.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 14.73 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसके अलावा रुपए के आवमूल्यन होने से सोने का आयात महंगा हो गया, जिससे तेजी को समर्थन मिला।

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 120-120 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,200 रुपए और 31,050 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल सोना 70 रुपए टूटा था। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित बना रहा।

दूसरी ओर चांदी हाजिर की कीमत 38,300 रुपए प्रति किलो पर अपरिवर्तित रही। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव पांच रुपए की तेजी के साथ 37,080 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर कायम रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा