1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 240 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ सस्‍ता

Gold rate today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 240 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ सस्‍ता

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 20, 2018 05:53 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 05:53 pm IST

पिछले तीन सत्र से सोने में जारी तेजी थम गई। स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग घटने के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 240 रुपए की भारी गिरावट के साथ 32,390 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

gold rate - India TV Hindi
gold rate

नई दिल्‍ली। पिछले तीन सत्र से सोने में जारी तेजी थम गई। स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग घटने के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 240 रुपए की भारी गिरावट के साथ 32,390 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी भी 180 रुपए टूटकर 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में मौजूदा उच्च स्तर पर स्थानीय आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में गिरावट से मुख्यत: बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट रही। वैश्विक बाजार में सिंगापुर में सोना 0.28 प्रतिशत टूटकर 1,341.50 डॉलर प्रति औंस पर तथा चांदी 0.75 प्रतिशत टूटकर 17.09 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 240 -240 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 32,390 रुपए और 32,240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। विगत तीन सत्र के कारोबार में सोना 630 रुपए मजबूत हुआ था। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,900 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही। 

सोने की ही तरह चांदी तैयार 180 रुपए की गिरावट के साथ 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 130 रुपए टूटकर 40,320 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, चांदी सिक्का की कीमत लिवाल 76 हजार रुपए और बिकवाल 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा