1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 100 रुपए प्रति दस ग्राम सस्‍ता हुआ सोना, चांदी भी 40 हजार रुपए से नीचे आई

Gold rate today: 100 रुपए प्रति दस ग्राम सस्‍ता हुआ सोना, चांदी भी 40 हजार रुपए से नीचे आई

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 16, 2018 04:00 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 04:00 pm IST

घरेलू आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक रुख से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 100 रुपए टूटकर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold rate- India TV Hindi
gold rate  

नई दिल्‍ली। घरेलू आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक रुख से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 100 रुपए टूटकर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं दूसरी ओर चांदी भी पीली धातु की राह पर चलती हुई नजर आई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव से चांदी भी 100 रुपए गिरकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के अलावा घरेलू आभूषण कारोबारियों के लिवाली घटाने से सोने के भाव में दबाव देखा गया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में आज सोना 0.13 प्रतिशत गिरकर 1,343.79 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 0.36 प्रतिशत गिरकर 16.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।  

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपए गिरकर क्रमश: 32,000 रुपए और 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। शनिवार को सोने में 300 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी भी आज 100 रुपए फिसलकर 24,800 रुपए प्रति इकाई पर आ गई।  

दूसरी ओर, चांदी हाजिर 100 रुपए गिरकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही,  जबकि साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 25 रुपए बढ़कर 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्का लिवाल एवं बिकवाल भी 1000-1000 रुपए गिरकर क्रमश: 74,000 और 75,000 प्रति सैकड़ा हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा