1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से सोना की चमक बढी, चांदी में भी आई मजबूती

Gold Rate Today : आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से सोना की चमक बढी, चांदी में भी आई मजबूती

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Apr 10, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 04:43 pm IST

स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 50 रुपए की बढ़त के साथ 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 150 रुपए चढ़कर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today  

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 50 रुपए की बढ़त के साथ 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 150 रुपए चढ़कर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम रही। कारोबारियों ने कहा कि हाजिर बाजार की मांग बढ़ने से सोने में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.09 प्रतिशत टूटकर 1,334.50 रुपए प्रति औंस पर आ गया। चांदी 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 16.45 डॉलर प्रति औंस रह गई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 50-50 रुपए के नुकसान से 31,550 रुपए और 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इससे पिछले दो सत्र में सोना 150 रुपए टूटा था। गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे।

चांदी हाजिर 150 रुपए मजबूत होकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 120 रुपए की बढ़त के साथ 38,445 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा तथ बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा