1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर वैश्विक रुख से सोने-चांदी में आई बड़ी गिरावट, 460 रुपए टूटकर भाव रह गया 31,390 रुपए प्रति दस ग्राम

कमजोर वैश्विक रुख से सोने-चांदी में आई बड़ी गिरावट, 460 रुपए टूटकर भाव रह गया 31,390 रुपए प्रति दस ग्राम

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 28, 2018 04:19 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 04:19 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में पिछले चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला आज थम गया और यह 460 रुपए के नुकसान के साथ 31,390 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold - India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में पिछले चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला आज थम गया और यह 460 रुपए के नुकसान के साथ 31,390 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 250 रुपए के नुकसान से 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।  

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सोने में गिरावट आई। फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पावेल ने अर्थव्यवस्था में ज्यादा तेजी को रोकने के लिए ब्याज दरों में धीमी वृद्धि की बात कही है, इससे हाल में डॉलर में तेजी रही। सिंगापुर में सोना 0.07 प्रतिशत टूटकर 1,316.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 0.37 प्रतिशत के नुकसान से 16.32 डॉलर प्रति औंस रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 460-460 रुपए टूटकर क्रमश: 31,390 रुपए और 31,240 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इससे पिछले चार सत्रों में पीली धातु में 500 रुपए का लाभ दर्ज हुआ था। गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

इसी के अनुरूप चांदी हाजिर 250 रुपए के नुकसान से 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलिवरी 425 रुपए के नुकसान से 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा तथा बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा