1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर वैश्विक रुख और सुस्त मांग के कारण सोने में 360 रुपए की गिरावट

Gold Rate Today: कमजोर वैश्विक रुख और सुस्त मांग के कारण सोने में 360 रुपए की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 11, 2019 05:21 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 05:21 pm IST

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और विदेशों में कमजोर रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 360 रुपए घटकर 33,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : GOLD PRICE

नयी दिल्ली। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और विदेशों में कमजोर रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 360 रुपए घटकर 33,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन (All India Sarafa Association) के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव घटने से चांदी भी 290 रुपए की गिर कर 37,560 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने और विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। अमेरिका द्वारा मैक्सिको पर शुल्क थोपने की धमकी वापस लेने के बाद उस मोर्चे पर वैश्वि व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका कम हुई है। इससे निवेश के सुरक्षित विकल्प के रुप में सोने की मांग पर असर पड़ा। यह बात न्यूयॉर्क में सोने के हाजिर भाव में गिरावट के रुप में दिखी। वहां सोना घट कर 1,322.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस बीच चांदी भी गिर कर 14.74 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव 360 -360 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 33,370 और 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। गिन्नी (8ग्राम) 26,700 रुपये के पिछले स्तर पर बनी रही। चांदी हाजिर 290 रुपये घटकर 37,560 प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 72 रुपS की गिरावट के साथ 36,655 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा