1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today : कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के कारण सोना 100 रुपए लुढ़का, चांदी भी 535 रुपए नीचे फिसली

Gold Price Today : कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के कारण सोना 100 रुपए लुढ़का, चांदी भी 535 रुपए नीचे फिसली

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 20, 2018 05:44 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 05:44 pm IST

सर्राफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट आने का कारण विदेशों में कमजोरी के रुख को दिया जहां डॉलर की कीमत तीन वर्ष के निचले स्तर से कुछ उबरी है। डॉलर के मजबूत होने का सोने पर विपरीत असर हुआ।

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price

नई दिल्ली स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग व विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 100 रुपए की गिरावट के साथ 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की ओर से उठाव घटने से चांदी भी 535 रुपए की हानि के साथ 39,440 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

सर्राफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट आने का कारण विदेशों में कमजोरी के रुख को दिया जहां डॉलर की कीमत तीन वर्ष के निचले स्तर से कुछ उबरी है। डॉलर के मजबूत होने का सोने पर विपरीत असर हुआ।

सिंगापुर में सोना 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,337.70 डॉलर प्रति औंस पर तथा चांदी 1.05 प्रतिशत घटकर 16.47 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100 - 100 रुपए घटकर क्रमश: 31,700 रुपए और 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। कल इसमें 50 रुपए की तेजी थी। गिन्नी 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रही।

चांदी हाजिर 535 रुपए की हानि के साथ 39,440 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 290 रुपए टूटकर 38,295 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा