1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: सोने की कीमत 112 रुपए बढ़कर हुई 41,249 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी चमकी

Gold Price Today: सोने की कीमत 112 रुपए बढ़कर हुई 41,249 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी चमकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 07, 2020 04:05 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 04:05 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत क्रमश: 1,566.7 डॉलर प्रति औंस और 17.79 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

Gold prices advance Rs 112, silver moves up by Rs 94- India TV Hindi
Gold prices advance Rs 112, silver moves up by Rs 94

नई दिल्‍ली। रुपए की विनिमय दर में गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव शुक्रवार को 112 रुपए बढ़कर 41,249 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी की कीमत भी 94 रुपए बढ़कर 47,305 रुपए किलो पर पहुंच गई।

सोना गुरुवार को 41,137 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 47,211 रुपए किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपए की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 112 रुपए मजबूत हुआ।

कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 15 पैसा नीचे था। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया गिरावट के साथ खुला और 9 पैसे टूटकर 71.27 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत क्रमश: 1,566.7 डॉलर प्रति औंस और 17.79 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा