1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today : मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण निर्माताओं की लिवाली से सोने ने लगाई छलांग, चांदी की चमक भी बढ़ी

Gold Price Today : मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण निर्माताओं की लिवाली से सोने ने लगाई छलांग, चांदी की चमक भी बढ़ी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 12, 2018 04:47 pm IST,  Updated : Feb 12, 2018 04:47 pm IST

स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली के साथ वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपए चढ़कर 31,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली के साथ वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपए चढ़कर 31,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिकी इकाइयों के उठाव बढ़ाने से चांदी भी 150 रुपए सुधरकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। कारोबारियों ने कहा कि पिछले हफ्ते डॉलर के कमजोर रहने से वैश्विक स्तर पर सकरात्मक रुख और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद तथा अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों को लेकर निवेशकों द्वारा इंतजार के चलते यहां तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, सोना 0.48 प्रतिशत बढ़कर 1,322 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 0.58 प्रतिशत बढ़कर 16.43 डॉलर प्रति औंस पर रही। इसके अतिरिक्त, शादी-ब्याह के सीजन की मांग को पूरी करने के लिये स्थानीय आभूषण निर्माताओं की निरंतर लिवाली से कीमती धातु की तेजी को बल मिला।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपए चढ़कर 31,250 रुपए 31,100 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी सत्र में सोने में 250 रुपए की बढ़त देखी गयी थी। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही।

चांदी हाजिर 150 रुपए सुधरकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 40 रुपए बढ़कर 37,990 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा