1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: सोना 52 रुपए चढ़कर हुआ 41,508 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 190 रुपए उछली

Gold Price Today: सोना 52 रुपए चढ़कर हुआ 41,508 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 190 रुपए उछली

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 10, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 05:21 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,574 डॉलर प्रति औंस और 17.80 डॉलर प्रति औंस पर रहे।

Gold prices gain Rs 52, silver jumps Rs 190- India TV Hindi
Gold prices gain Rs 52, silver jumps Rs 190

नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से दिल्ली में सोमवार को सोना 52 रुपए बढ़कर 41,508 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, पिछले कारोबारी दिन में सोना 41,456 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी प्रकार, चांदी का भाव 190 रुपए बढ़कर 47,396 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी दिन में चांदी 47,206 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपए में उतार-चढ़ाव और वैश्विक बाजारों में कीमती धातु में मजबूती से दिल्ली में 24 कैरेट सोना 52 रुपए बढ़कर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,574 डॉलर प्रति औंस और 17.80 डॉलर प्रति औंस पर रहे। पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस की चिंताओं से सोने की कीमतें ऊपर रही। कोरोना वायरस के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 से ऊपर चली गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा