1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : वैश्विक बाजारों के बेहतर संकेत और आभूषण निर्माताओं की लिवाली से बढ़ी सोने की चमक, चांदी फिसली

Gold Rate Today : वैश्विक बाजारों के बेहतर संकेत और आभूषण निर्माताओं की लिवाली से बढ़ी सोने की चमक, चांदी फिसली

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 04, 2018 04:45 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 04:45 pm IST

वैश्विक बाजारों से बेहतर संकेत मिलने के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली निकलने से सोने में तीन दिन से जारी गिरावट आज थम गई और सोना 50 रुपए बढ़कर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से बेहतर संकेत मिलने के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली निकलने से सोने में तीन दिन से जारी गिरावट आज थम गई और सोना 50 रुपए बढ़कर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि, इस दौरान चांदी में बिकवाली का दौर लगातार जारी रहा और इसका भाव 50 रुपए गिरकर 40,450 रुपए प्रति किलो रह गया। व्यापारियों के मुताबिक वैश्विक सकारात्मक संकेतों के साथ ही स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग निकलने से सोने के भाव में मजबूती का रुख रहा।

वैश्विक बाजारों में भी सोने का भाव ऊंचा रहा। लंदन में सोना 1,293.40 रुपए प्रति औंस पर बोला गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत का भाव प्रत्येक 50 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,650 रुपए और 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान सोना 490 रुपए प्रति दस ग्राम घट गया। सोना गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा।

इसके विपरीत चांदी तैयार का भाव 50 रुपए और गिरकर 40,450 रुपए प्रति किलो और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी भी 45 रुपए गिरकर 39,490 रुपए प्रति किलो रह गई। चांदी सिक्का हालांकि पिछले स्तर पर ही टिका रहा। चांदी सिक्का लिवाली 76,000 रुपए और बिकवाली 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा