1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : कमजोर मांग से सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी ने बिखेरी अपनी चमक

Gold Rate Today : कमजोर मांग से सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी ने बिखेरी अपनी चमक

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 31, 2018 04:14 pm IST,  Updated : May 31, 2018 04:14 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों के लिवाली घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 90 रुपए टूटकर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 350 रुपए बढ़कर 41,000 रुपए के स्तर को पार करके 41,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों के लिवाली घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 90 रुपए टूटकर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 350 रुपए बढ़कर 41,000 रुपए के स्तर को पार करके 41,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू आभूषण कारोबारियों के साथ-साथ खुदरा विक्रेताओं की कमजोर लिवाली से हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने में मजबूती ने गिरावट को सीमित करने का प्रयास किया।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, सोना 0.29 प्रतिशत बढ़कर 1,304.70 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 16.56 डॉलर प्रति औंस पर रही।

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90-90 रुपए गिरकर क्रमश: 32,000 रुपए और 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। कल के कारोबारी सत्र में सोना 230 रुपए चढ़ा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही।

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 350 रुपए बढ़कर 41,050 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी 340 रुपए बढ़कर 40,125 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल पर क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा