1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold price Today: सोना 115 रुपए की तेजी के साथ 39,017 रुपए प्रति 10 ग्राम

Gold price Today: सोना 115 रुपए की तेजी के साथ 39,017 रुपए प्रति 10 ग्राम

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 31, 2019 05:36 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 05:36 pm IST

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 115 रुपए की तेजी के साथ 39,017 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price

नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 115 रुपए की तेजी के साथ 39,017 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों ने यह जानकारी दी। बुधवार (30 अक्टूबर) को सोने का भाव 38,902 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय कीमतों में मजबूती और रुपये में गिरावट आने की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 115 रुपये ऊंचा बोला गया।' उन्होंने कहा कि दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे कमजोर हो गया। 

गुरुवार के कारोबार में चांदी भी 95 रुपए की तेजी के साथ 47,490 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई। बुधवार को यह 47,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई था। पटेल ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बाजार की अपेक्षा के अनुरूप मुख्य ब्याज दर में कटौती की है। हालांकि फेडरल रिजर्व ने मौद्रिक नीति में ब्याज दर के मामले में आगे उदारता बरतने पर रोक लगाये जाने का संकेत दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बढ़कर 1,500 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 18 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा