1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना लुढ़का, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

Gold Rate Today: सोना लुढ़का, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 30, 2021 07:00 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 07:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,769 डॉलर प्रति औंस पर नरम रहा, वहीं चांदी 25.92 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

Gold rate today 30 april Gold tumbles Rs 191, silver plunges Rs 1,062- India TV Hindi
Gold rate today 30 april Gold tumbles Rs 191, silver plunges Rs 1,062 Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में नरमी आने से स्थानीय सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोने का दाम 191 रुपये घटकर 46,283 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले दिन के कारोबार में सोना 46,474 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोने को देखते हुए चांदी में भी 1,062 रुपये की बड़ी गिरावट आ गई और भाव 67,795 रुपये प्रति किलो ग्राम रह गया। पिछले दिन में यह 68,857 रुपये पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,769 डॉलर प्रति औंस पर नरम रहा, वहीं चांदी 25.92 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्‍था में उम्मीद से बेहतर सुधार दिखाई देने से सोने के दाम में शुरुआत में आई बढ़त जाती रही। अमेरिका के बांड बाजार में प्रतिफल प्राप्ति बढ़ने से भी सोने के दाम में गिरावट रही। मोतिलाल ओसवाल फाइनेंसिल सविर्सिज में जिंस शोध के उपाध्यक्ष नवनीत दमाणी ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सकारात्मक आंकड़े आने और अमेरिकी बांड में प्राप्ति ऊंची होने से पीली धातु को लेकर आकर्षण कम हो गया।

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 44 रुपये की तेजी के साथ 46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 44 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,702 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोने के भाव में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,772.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 55 रुपये की गिरावट के साथ 68,582 रुपये प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जून वायदा अनुबंध का भाव 55 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68,582 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 8,513 लॉट के लिए सौदे किए गए। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Covid-19 के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला...

कोरोना की दूसरी लहर के बीच सरकार ने अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर लिया ये फैसला...

दुख की इस घड़ी में मोदी सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों को दिया तोहफा...

COVID-19 के खिलाफ जंग में भारत को मिली बड़ी मदद....

SBI मुश्किल घड़ी में लेकर आया खुशखबरी...

COVID-19 की दूसरी लहर है बहुत खतरनाक, डाल रही है ये असर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा