1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: लगातार दूसरे दिन सोने में आई गिरावट, अब 10 ग्राम के लिए खर्च करने होंगे आपको 32,000 रुपए

Gold rate today: लगातार दूसरे दिन सोने में आई गिरावट, अब 10 ग्राम के लिए खर्च करने होंगे आपको 32,000 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 03, 2018 04:21 pm IST,  Updated : May 03, 2018 04:21 pm IST

सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। घरेलू आभूषण निर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 130 रुपए टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold  

नई दिल्‍ली। सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। घरेलू आभूषण निर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 130 रुपए टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव से चांदी भी 50 रुपए गिरकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।  

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं से मांग कम होने के चलते घरेलू हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। हालांकि, मजबूत वैश्विक रुख ने गिरावट को थामने का प्रयास किया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.34 प्रतिशत बढ़कर 1,309 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 16.42 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 130-130 रुपए गिरकर क्रमश: 32,000 रुपए और 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पहले कल सोना 70 रुपए गिरा था। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए गिरकर 24,700 रुपए प्रति इकाई पर रही। 

वहीं, चादी हाजिर 50 रुपए गिरकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 195 रुपए लुढ़कर 38,915 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 1000-1000 रुपए गिरकर क्रमश: 74,000 और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा