1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना और चांदी फि‍र हुए महंगे, अब चुकाने होंगे आपको इतने दाम

Gold rate today: सोना और चांदी फि‍र हुए महंगे, अब चुकाने होंगे आपको इतने दाम

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 21, 2018 03:58 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 03:58 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू आभूषण कारोबारियों की छिटपुट लिवाली से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 60 रुपए बढ़कर 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold- India TV Hindi
gold  

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू आभूषण कारोबारियों की छिटपुट लिवाली से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 60 रुपए बढ़कर 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के उठाव बढ़ाने से चांदी भी 200 रुपए उछलकर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  

बाजारसूत्रों का कहना है कि शादी-विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई है, लेकिन वैश्विक सुस्ती ने तेजी को सीमित करने का प्रयास किया। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.75 प्रतिशत गिरकर 1,335.20 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 0.78 प्रतिशत फिसलकर 17.09 डॉलर प्रति औंस रही।

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 60-60 रुपए बढ़कर क्रमश: 32,450 रुपए और 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। सोना कल 240 रुपए गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,900 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही। 

वहीं, चांदी हाजिर 200 रुपए बढ़कर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 160 रुपए चढ़कर 40,480 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल स्थिर रहकर क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा