1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: ज्‍वेलर्स की खरीदारी से सोने में आई तेजी, भाव 75 रुपए बढ़कर हुआ 32,720 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: ज्‍वेलर्स की खरीदारी से सोने में आई तेजी, भाव 75 रुपए बढ़कर हुआ 32,720 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 06, 2019 04:42 pm IST,  Updated : May 06, 2019 04:42 pm IST

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में हाजिर बाजार में सोना मजबूत होकर 1,282.60 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी का भाव कमजोर होकर 14.91 डॉलर प्रति औंस रहा।

Gold rises on jewellers' buying, firm trend overseas- India TV Hindi
Gold rises on jewellers' buying, firm trend overseas Image Source : GOLD RISES

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच जौहरियों की ताजा लिवाली से सोने का हाजिर भाव सर्राफा बाजार में सोमवार को 75 रुपए की तेजी के साथ 32,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।  हालांकि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं के कम उठाव से चांदी की कीमत 70 रुपए टूटकर 38,130 रुपए प्रतिकिलो पर आ गई।

कारोबारियों के अनुसार वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख तथा स्थानीय जौहरियों की मांग से मूल्यवान धातु के भाव में तेजी आई है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीनी वस्तुओं पर उच्च दर से शुल्क लगाने की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका से सुरक्षित निवेश के रूप में मूल्यवान धातु की मांग बढ़ी है। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में हाजिर बाजार में सोना मजबूत होकर 1,282.60 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी का भाव कमजोर होकर 14.91 डॉलर प्रति औंस रहा। शनिवार को पीली धातु 175 रुपए चढ़कर 32,645 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 75-75 रुपए मजबूत होकर 32,720 रुपए और 32,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। 

चांदी तैयार की कीमत 70 रुपए टूटकर 38,130 रुपए किलो तथा साप्ताहिक आधार पर डिलिवरी का भाव  313 रुपए मजबूत होकर 37,290 रुपए किलो पर पहुंच गया। इस बीच, चांदी सिक्के की मांग में तेजी रही। इससे चांदी सिक्के का भाव लिवाल 1,000 रुपए मजबूत होकर 79,000 रुपए तथा बिकवाल 80,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा