1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से चमका सोना, चांदी फिसली

Gold Rate Today : आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से चमका सोना, चांदी फिसली

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 15, 2018 04:18 pm IST,  Updated : May 15, 2018 04:18 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद घरेलू आभूषण कारोबारियों की बढ़ी लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 165 रुपए चढ़कर 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि, चांदी 41,000 रुपए के स्तर से नीचे चली गयी।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद घरेलू आभूषण कारोबारियों की बढ़ी लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 165 रुपए चढ़कर 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि, चांदी 41,000 रुपए के स्तर से नीचे चली गयी। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कम उठाव से चांदी 400 रुपए गिरकर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गयी। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू आभूषण कारोबारियों की बढ़ी लिवाली से सोने में सुधार देखा गया। हालांकि , कमजोर वैश्विक रुख ने तेजी को सीमित करने का प्रयास किया।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर मे सोना 0.19 प्रतिशत गिरकर 1,310.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 0.49 प्रतिशत गिरकर 16.41 डॉलर प्रति औंस पर रही। इसके अतिरिक्त डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी से सोना का आयात महंगा होने से तेजी को समर्थन मिला।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 165-165 रुपए बढ़कर 32,450 और 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल के कारोबारी दिन में सोना 115 रुपए गिरा। हालांकि, छिटपुट सौदों के बीच आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही।

वहीं दूसरी ओर, चांदी हाजिर 400 रुपए गिरकर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही और साप्ताहिक डिलीवरी 430 रुपए गिरकर 40,040 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। सिक्का लिवाल और बिकवाल भी 1000 रुपए क्रमश: 75,000 रुपए और 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा