1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, 10 ग्राम गोल्‍ड खरीदने के लिए देने होंगे 32,720 रुपए

Gold rate today: सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, 10 ग्राम गोल्‍ड खरीदने के लिए देने होंगे 32,720 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 24, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 05:04 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में कमी आई है।

Gold, silver prices fall on weak demand- India TV Hindi
Gold, silver prices fall on weak demand Image Source : GOLD, SILVER PRICES FALL

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपए के नुकसान के साथ 32,720 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव कम रहने से चांदी भी 200 रुपए घटकर 38,225 रुपए प्रति किग्रा रह गई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में कमी आई है। न्यूयॉर्क में सोना मामूली तेजी के साथ 1,274.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी मामूली लाभ के साथ 14.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

दिल्ली में बुधवार को 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50-50 रुपए घटकर क्रमश: 32,720 रुपए तथा 32,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि गिन्नी 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बंद हुई। 

चांदी हाजिर डिलीवरी 200 रुपए घटकर 38,225 रुपए प्रति किलो पर आ गई, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी 315 रुपए घटकर 37,005 रुपए किलो रह गई। दूसरी तरफ चांदी सिक्का, लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाल 81,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा