1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: ज्‍वैलर्स की मांग से सोना हुआ मजबूत, भाव 200 रुपए बढ़कर हुआ 32,870 रुपए/10 ग्राम

Gold rate today: ज्‍वैलर्स की मांग से सोना हुआ मजबूत, भाव 200 रुपए बढ़कर हुआ 32,870 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 22, 2019 06:30 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 06:30 pm IST

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,279.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 15.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। शनिवार को सोना 20 रुपए की हानि के साथ 32,670 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया था।

gold price surged- India TV Hindi
gold price surged Image Source : GOLD PRICE SURGED

नई दिल्ली। विदेशों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली के समर्थन से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 32,870 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का बनाने वाली कंपनियों के उठाव घटने से चांदी की कीमत 30 रुपए की हानि के साथ 38,570 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। 

बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सर्राफा मांग बढ़ने से विदेशों में मजबूती के रुख के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,279.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 15.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। शनिवार को सोना 20 रुपए की हानि के साथ 32,670 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया था। 

दिल्ली में सोमवार को 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200-200 रुपए बढ़कर क्रमश: 32,870 तथा 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिरता का रुख दर्शाता बंद हुआ। 

वहीं चांदी तैयार का भाव 30 रुपए घटकर 38,570 रुपए किलो रह गया, जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 297 रुपए बढ़कर 37,527 रुपए किलो हो गई। दूसरी तरफ चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाली 81,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा