1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में आई तेजी, सोना 20 रुपए और महंगा हुआ

Gold Rate Today: ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में आई तेजी, सोना 20 रुपए और महंगा हुआ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 19, 2019 04:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 04:19 pm IST

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से खरीदारी बढ़ने की वजह से चांदी की कीमतों में तेजी आई है।

Gold, silver prices rise on increased offtake- India TV Hindi
Gold, silver prices rise on increased offtake Image Source : GOLD, SILVER PRICES RISE

नई दिल्‍ली। विदेशी बाजारों से अनुकूल संकेतों और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना मामूली 20 रुपए की तेजी के साथ 33,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ने से चांदी भी 130 रुपए की तेजी के साथ 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से खरीदारी बढ़ने की वजह से चांदी की कीमतों में तेजी आई है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1343 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी भी कमजोर होकर 15.01 डॉलर प्रति औंस पर थी।  

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने का भाव 20-20 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 33,740 रुपए और 33,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव बिना किसी परिवर्तन के 26,800 रुपए के स्‍तर पर स्थिर बनी रही। मंगलवार को सोना 100 रुपए चढ़कर 33,720 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया था।

चांदी हाजिर 130 रुपए बढ़कर 38,350  रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 46 रुपए बढ़कर 37,302 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी सिक्का, लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा