1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने-चांदी में लौटी रिकवरी, सोना 30 रुपए बढ़कर हुआ 28,740 रुपए प्रति दस ग्राम

सोने-चांदी में लौटी रिकवरी, सोना 30 रुपए बढ़कर हुआ 28,740 रुपए प्रति दस ग्राम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 07, 2017 03:53 pm IST,  Updated : Jan 07, 2017 03:53 pm IST

सोना दिल्ली सर्राफा बाजार में 30 रुपए बढ़कर 28,740 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। घरेलू स्तर पर खरीदारी बढ़ने से वृद्धि का कारण माना जा रहा है।

सोने-चांदी में लौटी रिकवरी, सोना 30 रुपए बढ़कर हुआ 28,740 रुपए प्रति दस ग्राम- India TV Hindi
सोने-चांदी में लौटी रिकवरी, सोना 30 रुपए बढ़कर हुआ 28,740 रुपए प्रति दस ग्राम

नई दिल्‍ली। शनिवार को सोने-चांदी में रिकवरी लौट आई। सोने की कीमत दिल्ली सर्राफा बाजार में 30 रुपए बढ़कर 28,740  रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। ग्लोबल संकेत कमजोर बने होने के बावजूद घरेलू स्तर पर खरीदारी बढ़ने से वृद्धि का  कारण माना जा रहा है। वहीं चांदी 350 रुपए की उछाल के साथ 40,450 रुपए प्रति किलो हो गई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि,

कमजोर ग्लोबल संकेत के बावजूद घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से गोल्ड की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली है।

यह भी पढ़े: EPFO ने आधार नंबर को बनाया अनिवार्य, बिना इसके अब नहीं मिलेंगी सेवाएं

विदेशी बाजारों में गिरावट  

  • न्‍यूयॉर्क में सोना 0.68 फीसदी गिरकर 1172.20 डॉलर प्रकि औंस पर आ गया।
  • चादी भी 0.66 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ 16.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
  • शनिवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 30 रुपए की वृद्धि रही।
  • तेजी के बाद भाव क्रमश: 28,740 और 28,590 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।
  • गिन्नी बिना किसी बदलाव के 24,200 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

चांदी हुई 350 रुपए महंगी

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 350 रुपए महंगी हुई।
  • इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 40,450 रुपए प्रति किलो रह गई।

तस्‍वीरों में देखिए सोने से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 230 रुपए की बढोतरी के साथ 40,340 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा