1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने में आज आई मामूली तेजी, चांदी फ‍िर पहुंची 41 हजार के पार

Gold rate today: सोने में आज आई मामूली तेजी, चांदी फ‍िर पहुंची 41 हजार के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 22, 2018 03:17 pm IST,  Updated : May 22, 2018 03:17 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख के बीच घरेलू आभूषण कारोबारियों की लिवाली से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव मामूली 5 रुपए चढ़कर 31,880 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इसी के साथ पीली धातु में दो दिन से जारी गिरावट थम गई।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्‍ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच घरेलू आभूषण कारोबारियों की लिवाली से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव मामूली 5 रुपए चढ़कर 31,880 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इसी के साथ पीली धातु में दो दिन से जारी गिरावट थम गई। वहीं, आज चांदी फिर से 41,000 रुपए के स्तर को पार कर गई। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ाने से चांदी 340 रुपए सुधरकर 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।  

कारोबारियों ने कहा कि हाजिर बाजार में घरेलू आभूषण कारोबारियों की लिवाली और मजबूत वैश्विक रुख से सोने के भाव में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, सोना 0.18 प्रतिशत चढ़कर 1,294.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 16.56 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली में  99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पांच-पांच रुपए बढ़कर क्रमश: 31,880 और 31,730 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले दो कारोबारी सत्र में सोना 115 रुपए गिरा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 340 रुपए चढ़कर 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 360 रुपए बढ़कर 40,305 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल की कीमत 1,000-1,000 रुपए बढ़कर क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा रही। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा