1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: दो दिन में 670 रुपए सस्‍ता हुआ सोना, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे अब 31,780 रुपए

Gold rate today: दो दिन में 670 रुपए सस्‍ता हुआ सोना, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे अब 31,780 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 17, 2018 05:17 pm IST,  Updated : May 17, 2018 05:17 pm IST

मांग में गिरावट और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते सोना पिछले दो दिनों में 670 रुपए प्रति दस ग्राम टूट चुका है। कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण दिल्ली थोक सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 240 रुपए और गिरकर 31,780 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्‍ली। मांग में गिरावट और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते सोना पिछले दो दिनों में 670 रुपए प्रति दस ग्राम टूट चुका है। कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण दिल्ली थोक सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 240 रुपए और गिरकर 31,780 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पहले बुधवार को सोने की कीमतों में 430 रुपए की गिरावट आई थी। इस प्रकार दो दिनों में सोने की कीमतों में कुल 670 रुपए की गिरावट आई है।  

वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्का ढालने वाली कंपनियों की छिटपुट पूछताछ के कारण चांदी के भाव 100 रुपए सुधरकर 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में गिरावट के अलावा विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा। 

सिंगापुर में सोने की कीमत 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,288.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.34 डॉलर प्रति औंस रह गई। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 240-240 रुपए घटकर क्रमश: 31,780 रुपए और 31,630 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। सोने की आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,800 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित बना रहा। 

दूसरी ओर चांदी तैयार का भाव 100 रुपए सुधरकर 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 20 रुपए सुधरकर 39,870 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि चांदी सिक्कों का भाव लिवाल 75,000 रुपए और बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा