1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: मांग बढ़ने से चांदी हुई 300 रुपए महंगी, सोने की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

Gold rate today: मांग बढ़ने से चांदी हुई 300 रुपए महंगी, सोने की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 12, 2018 02:56 pm IST,  Updated : May 12, 2018 02:56 pm IST

औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 300 रुपए मजबूत होकर 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today

नई दिल्ली। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 300 रुपए मजबूत होकर 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई। हालांकि वैश्विक नरमी के बीच छिटपुट सौदों के कारण सोना 32,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी की कीमतों में यह तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.25 प्रतिशत गिरकर 1,317.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। चांदी भी 0.27 प्रतिशत गिरकर 16.64 डॉलर प्रति औंस रही थी। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी हाजिर 300 रुपए मजबूत होकर 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 140 रुपए की बढ़त के साथ 40,540 रुपए प्रति किलोग्राम रही। हालांकि चांदी के सिक्के पुराने स्तर पर टिके रहे। सिक्का लिवाल 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा तथा सिक्का बिकवाल 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे। 

वहीं दूसरी ओर 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 32,400 रुपए और 32,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। पिछले छह दिनों में यह 420 रुपए मजबूत हुआ था। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा