1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: लोकल डिमांड कम होने से घटे सोने के दाम, 31650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया भाव

Gold Rate Today: लोकल डिमांड कम होने से घटे सोने के दाम, 31650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 26, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Sep 26, 2018 04:06 pm IST

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच स्थानीय मांग के समर्थन के अभाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 75 रुपए टूटकर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold buying- India TV Hindi
gold buying Image Source : GOLD BUYING

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच स्थानीय मांग के समर्थन के अभाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 75 रुपए टूटकर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग के समर्थन के चलते चांदी 460 रुपए की तेजी के साथ 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।  

कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक ने सतर्कता का रुख बरते हुए हैं। वैश्विक रुझानों के कमजोर पड़ने की वजह से सोने में पिछले दो दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। सिंगापुर में सोना 0.07 प्रतिशत गिर कर 1,200 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रहा। 

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम क्रमश: 75-75 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31,650 रुपए और 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। इस धातु में पिछले दो दिन में 275 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी। 

वहीं चांदी हाजिर 460 रुपए की चमक के साथ 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 535 रुपए बढ़कर 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम रही। इसी बीच चांदी सिक्का लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा